फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवर कारपोरेशन के अभियंताओं ने शुरू किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पावर कॉरपोरेशन के अभियंताओं ने प्रांतीय आह्वान पर मृतक कर्मचारियों की अनुग्रह राशि पचास लाख की दिलाने समेत कई मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन शुरू किया है। अभियंताओं का कहना है कि मांग पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

एक्सईएन कार्यालय परिसर में राज्य विद्युत परिसर अभियंता संघ के आह्वान पर कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण के दौरान फ्रंट लाइन वर्कर शामिल नहीं किए जाने, मृतक कर्मचारियों को 50 लाख अनुग्रह राशि दिलाने, वैक्सीनेशन प्राथमिकता के आधार पर कराने, कैशलेस चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने समेत कई समस्याओं को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अभियंताओं का कहना है के पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन द्वारा लगातार कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। जानबूझ कर स्थानांतरण करने के नाम पर कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। चेयरमैन का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्युत कर्मचारी जान जोखिम में डालकर ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे है। इसके बाद भी कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। अभियंता ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी। कार्य बहिष्कार चलता रहे। हालांकि आपूर्ति बाधित नही होने दी जाएगी। इस मौके पर शाखा सचिव दीपक नेगी, विकास सिंघम, ज्ञानेंद्र सिंह, असीम निगम, आनंद बाबू, रजत गौतम, प्रशांत सक्सेना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें