फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक खराब, हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दुर्घटना के बाद ट्रक खराब होन से असम हाईवे पर जाम लग गया। जाम के दौरान कई घंटे तक राहगीर फंसे रहे। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया, तब जाकर राहगीरों को राहत मिली।
विज्ञापन

हादसा असम हाईवे पर कस्बा गजरौला में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे हुआ। आमने-सामने दो ट्रक टकरा गए। सितारगंज से पूरनपुर की तरफ जा रहे रेत लदे ट्रक का एक्सल टूट गया। दूसरा ट्रक लेकर चालक भाग गया। ट्रक बीच हाईवे पर खराब होने से आवागमन बाधित हो गया। छोटे वाहन तो साइड से निकलते गए मगर बड़े वाहन फंसकर रह गए। कुछ ही देर में वाहनों की कतार दोनों ओर लग गया। सुबह करीब पांच बजे पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन मंगाकर खराब ट्रक को साइड से खड़ा कराया गया। फिर जाकर करीब छह बजे आवागन सुचारू हो सका। प्रभारी निरीक्षक मदनमोहन चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे के बाद एक ट्रक में खराबी आ गई थी। सूचना मिलते ही क्रेन की मदद से खराब ट्रक को हटवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें