फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए टीम ने मिठाई, खोया का लिया नमूना, कचरी, सोनपपड़ी कराई नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। एफएसडीए टीम ने नगर और शेरपुरकलां में मिठाई की दुकानों पर छापा मारकर सोनपापड़ी, पनीर, छेना रसगुल्ला, मावा का नमूना लिया। नगर की एक किराना की दुकान से 30 किलोग्राम कचरी और जमुनिया में दो किलोग्राम बर्फी, पांच किलोग्राम सोनपापड़ी नष्ट कराई।
विज्ञापन

होली पर मिलावटी मिठाई, पनीर की बिक्री की आशंका पर एफएसडीए टीम ने अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नगर और शेरपुरकलां में की कई दुकानों पर छापा मारा। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि नुसरत की दुकान से छेना रसगुल्ला, गुप्ता मिष्ठान भंडार से मावा, पूरनपुर नगर में असम हाईवे के घुंघचाई चौराहा पर सुनील सिंह की दुकान से सोनपापड़ी, नगर में बाजार रोड से हनुमान रेस्टोरेंट से पनीर, शेरपुर रोड पर लालबहादुर किराना की दुकान से मावा का नमूना लिया गया। लालबहादुर की दुकान से 30 किलोग्राम कचरी और जमुनिया में श्रीपाल स्वीट्स की दुकान से दो किलोग्राम बर्फी, पांच किलोग्राम सोनपापड़ी फिंकवाई गई। सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई होगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, सुभाष बाबू यादव, राममिलन राना थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें