फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन की टीम ने पुलिस के साथ पहुंचकर रुकवाया बाल विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। चाइल्ड लाइन की टीम ने पुलिस के साथ एक मोहल्ले में पहुंचकर बाल विवाह रुकवा दिया। बालिका के बालिग न होने तक उसका विवाह न करने की चेतावनी परिवार वालों को दी। बालिका के परिवार वालों ने इस आशय का एक शपथ पत्र भी टीम को दिया।
विज्ञापन

पूरनपुर देहात के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय बालिका की शादी शेरपुरकलां निवासी 22 वर्षीय युवक से तय हुई थी। शनिवार को बालिका की शादी की तैयारियां पूरी कर ली गई थी। उसके हाथों में मेंहदी लगाने की रस्म पूरी हो चुकी थी। इस दौरान चाइल्ड हेल्प लाइन को बाल विवाह की सूचना मिली। चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने कोतवाली पहुंचकर इसकी जानकारी दी और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर बालिका का विवाह रुकवा दिया। चाइल्ड लाइन टीम ने बालिका के परिवार वालों को बाल विवाह गैरकानूनी और दंडनीय अपराध होने की जानकारी देते हुए परिवार वालों से कहा कि वह बालिग न होने तक शादी न करें। परिवार से इस आशय का एक शपथ पत्र भी लिया गया। टीम में चाइल्ड लाइन के राकेश कुमार, शांति मिश्रा और कोतवाली पुलिस थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें