फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

721 ग्राम पंचायतों में बनेंगे दो-दो सामुदायिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों की तर्ज पर अब गांवों में भी सामुदायिक शौचालय बनेंगे। कुल 721 ग्राम पंचायतों में दो लाख की लागत से चार सीट वाले शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। गांवों में तैनात सफाई कर्मी को शौचालयों की नियमित सफाई और देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। शासन के निर्देश के बाद इसके लिए भूमि चिह्नित करने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

खुले में शौचमुक्त अभियान के तहत गांवों में शौचालय बनवाए गए हैं, लेकिन अभी तक काफी संख्या में ग्रामीण योजना के लाभ से वंचित हैं। ऐसे में गांवों को खुले में शौचमुक्त करने की योजना परवान नहीं चढ़ रही है। ग्रामीण इलाकों में अब भी लोग सड़क किनारे अथवा दूसरी जगह खुले में शौच करने को विवश हैं। शासन ने अब गांवों में भी सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की पहल की है। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में चार सीट वाले सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। दो लाख की लागत से पुरुष व महिलाओं की सुविधा के अनुकूल दो-दो शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने शौचालय निर्माण को गांवों के बाहर सार्वजनिक भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। राजस्व विभाग की मदद से पंचायती राज जमीन की तलाश में जुट गया है।

मार्च माह में ही बनने हैं शौचालय
जिले में 721 ग्राम पंचायतें हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-दो सामुदायिक शौचालय बनेंगे। खास बात यह है कि यह सभी शौचालय इसी वित्तीय वर्ष में यानी 31 मार्च तक बनाए जाएंगे। शौचालय निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्थाओं की तलाश की जा रही है। ताकि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा किया जा सके। इसकी देखरेख और सफाई की जिम्मेदारी तैनात सफाई कर्मी की रहेगी। ताकि गंदगी के चलते शौचालय निष्प्रयोज्य न हो सकें।
विज्ञापन


शासन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय के निर्माण की पहल की है। इसके लिए ग्रामसभा में सार्वजनिक भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जमीन की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। -श्रीनिवास मिश्र, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें