फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5000 मीटर दौड़ में यूनुस और पायल चमके

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपदीय माध्यमिक स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी कई खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। इसमें जिले भर के प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। गांधी स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में सोमवार को जूनियर, सबजूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग (बालक) की लंबी कूद में असगर अली, रेहान खान, मोहम्मद अरबाज, गोला फेंक में असगर अली, अखिलेश गिहार, मोहम्मद फरहीन, ऊंची कूद में अखिलेश गिहार, विकास कश्यप, मोहम्मद अरबाज ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। सबजूनियर (बालिका) वर्ग की गोला फेंक में कोमल राठौर, ओमकार कौर, उपासना, 200 मीटर दौड़ में फूरी वर्मा, समरीन, प्रियांशी राठौर, चक्का फेंक में ओमकार कौर, रुचि, तनीशा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
जूनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में ताजिम खान, मोहिद अली, सुमेंद्र गोस्वामी, लंबी कूद में सौरभ, ताजीन खां, अनुराग दिवाकर, ऊंची कूद में मोहम्मद अरशद खान, आशीष कुमार, अनुराग दिवाकर, बालिका वर्ग की लंबी कूद में मानसी गंगवार, प्रियंका मंडल, स्वाती, 1500 मीटर दौड़ में सुखविंदर कौर, नैंसी कश्यप, तबस्सुम बी, चक्का फेंक में कीर्तिका, पुष्पा, कुसुम ने प्रथ्रम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में यूनुस शाह, अजय, राजेश कुमार, ऊंची कूद में सुभाष सागर, ज्ञानेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, 1500 मीटर दौड़ में यूनुस शाह, कपिल, अजय कुमार, सीनियर बालिका वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में पायल वर्मा, सुहानी प्रजापति, दीक्षा गंगवार, चक्का फेंक में फिजा खानम, प्रीती देवी, सरीना खान, 200 मीटर दौड़ में पायल वर्मा, अंशु कुमारी, काजल, 1500 मीटर दौड़ में सीमा कौर, सुरभि, काजल ने क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
आज होगा समापन
तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को दोपहर 12 बजे होगा। संयोजक डॉ. रविशरण चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार से नवाजा जाएगा। दूसरे दिन प्रतिभागियों का पूर्व शिक्षक विधायक सुभाषचंद्र शर्मा ने उत्साहवर्धन किया। यहां डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, सुरेश राय, अनीता मिश्रा, सुभाष चंद्र सिसौदिया, पिंकी सिंह व अन्य मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें