फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय बढ़ाने को नगर पालिका अब प्राइवेट स्कूलों से वसूलेगी व्यावसायिक टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद अब शहर के प्राइवेट स्कूलों से व्यावसायिक शुल्क वसूलेगी। यह निर्णय पालिका कार्यालय में नगर पालिका की आय बढ़ाने को लेकर टैक्स अनुभाग की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल की अध्यक्षता में टैक्स को लेकर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में स्वकर निर्धारण को लेकर आ रही शिकायतों पर पालिकाध्यक्ष ने खासी नाराजगी जताई। कहा, किसी को लाभ देने के लिए नियमों से कतई खिलवाड़ न करें। इस दौरान पालिका की आय बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इसमें प्राइवेट स्कूलों पर व्यावसायिक शुल्क लागू करने पर मंथन किया गया। इस निर्णय को बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड की सहमति मिलने के बाद इसका बायलाज तैयार किया जाएगा। इस दौरान बड़े बकाएदारों से भी वसूली की बात कही गई। टैक्स विभाग के कर्मचारियों ने वसूली के दौरान आ रही दिक्कतों के बारे में पालिकाध्यक्ष को बताया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पालिका के पास कई स्रोत हैं, जिसके जरिए पालिका की आय बढ़ाई जा सकती है। कहा कि पालिका कर्मी ईमानदारी से कार्य करें, यदि कहीं कोई खामी पकड़ी जाती है तो रियायत नहीं बरती जाएगी। बैठक में प्रभारी ईओ/एई दिनेश राजपूत, प्रभारी अफसर हसन खां, शिव कुमार, आरआई करनपाल सिंह, रोशनलाल, श्वेता यादव, जेई जलकल सोमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
नगर पालिका यदि स्कूलों से व्यवसायिक शुल्क वसूलना चाहती है तो सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से व्यावसायिक शुल्क वसूले।
निशांत गोस्वामी, प्रबंधक, माम्स प्राइड स्कूल
स्कूल कॉलेजों से व्यावसायिक शुल्क लेना उचित नहीं है। जिन स्कूलों के भवन बड़े हैं वे तो लाखों के लपेेटे में आ जाएंगे। पालिका को इस पर मंथन करना चाहिए।
विज्ञापन

जितेंद्र छाबड़ा, प्रबंधक, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल
पालिका की आय बढ़ाने को आज टैक्स अनुभाग की बैठक हुई। उसमें स्कूलों से व्यवसायिक शुल्क वसूलने की बात रखी गई। बैठक में लिए गए निर्णय को अब बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड में स्वीकृति मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विमला जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें