फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधोटांडा के फार्म हाउस में घुसा तेंदुआ, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जंगल से बाहर आबादी क्षेत्र के निकट तेंदुए की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। मंगलवार देर शाम जंगल से बाहर आया तेंदुए धुरिया पलिया गांव की सीमा में पहुंच गया। यहां किसान बाबा सिंह के फार्म हाउस में घुसकर पालतू कुत्ते पर हमलाकर दिया। भारी भरकम होने के चलते कुत्ते को तेंदुआ निवाला नहीं बना सका।
विज्ञापन

बराही रेंज के अंतर्गत धुरिया पलिया इलाके में कई माह पूर्व से तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है। आबादी क्षेत्र में दस्तक देकर तेंदुआ करीब आधा दर्जन मवेशियों को निवाला बना चुका है। इधर किसान बाबा सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे वह फार्महाउस के गेट पर बैठे थे। पास में पालतू कुत्ता बुली भी बैठा था। बताया कि जैसे ही वह किसी काम से कैमरे की ओर गए, इसी बीच खेतों की ओर से निकला तेंदुआ घर में घुस आया और कुत्ते पर हमला कर दिया। भारी भरकम होने के चलते तेंदुआ कुत्ते को निवाला नहीं बना सका। संघर्ष में कुत्ता घायल हो गया। आहट होते ही किसान समेत परिजन बाहर आए और शोरशराबा कर तेंदुए को खदेड़ा। बुधवार को किसान ने कुत्ते का स्थानीय इलाज कराया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। रेंजर दिनेश कुमार गोयल ने बताया कि जानकारी के बाद वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। तेंदुए की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें