फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी आए कम, निस्तारण और भी बेदम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सितंबर के तीसरे शनिवार को जिले के समस्त थानों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक अफसरों ने थाने में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ज्यादातर शिकायतें जमीनी विवाद संबंधी आईं। उनके निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीम बनाई गई है।
विज्ञापन

गजरौला थाने में डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी मनोज कुमार सोनकर शिकायतें सुनीं। उनके सामने पहुंची तीन शिकायतों में केवल एक का निस्तारण हो सका। डीएम, एसपी ने थाने में साफ-सफाई देखी और अभिलेख चेक किए। सदर कोतवाली में एसडीएम वंदना त्रिवेदी, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने शिकायतें सुनीं। एक मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का सामने आया, जिसमें एसडीएम ने सुलह कराने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिए। दूसरा मामला मोहल्ला बाग गुलशेर खां से पहुंचा। इसमें एक व्यक्ति से मकान बेचने के नाम पर 4.20 लाख रुपये ले लिए गए थे। आरोपी ने न तो रुपये लौटाए और न ही मकान का बैनामा कराया गया। अफसरों ने दोनों पक्षों की सुनने के बाद सुलह करा दी। बरखेड़ा थाने में एसडीएम न्यायिक रामदास ने शिकायतें सुनी। यहां चार शिकायतों में दो का निस्तारण किया जा सका।
बीसलपुर। यहां एसडीएम सौरभ दुबे की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में पांच शिकायतें आईं। इसमें तीन का निस्तारण कराया जा सका। बाकी जमीन के विवाद होने पर टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी और पूरनपुर में नहीं हुआ कोई निस्तारण
सुनगढ़ी थाने में तहसीलदार विवेक मिश्र की अगुवाई में हुए समाधान दिवस में दो शिकायतें पहुंची, जिनमें किसी का निस्तारण नहीं हो सका। जबकि पूरनपुर में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में छह शिकायतें सुनी गईं। इनमें निस्तारण किसी का नहीं हुआ। जहानाबाद, न्यूरिया, माधोटांडा समेत अन्य थानों में भी सुनवाई की स्थिति बेहतर नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें