फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह रे सिस्टम ! डीएम ने की डीसी की सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति.. डायरेक्टर ने कर दी अनसुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पिछले माह डीएम वैभव श्रीवास्तव और सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया की छापा मारने के दौरान दो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में भारी अनियमितताएं पकड़ी थीं। डीएम ने जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) और वार्डेन की सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति सहित रिपोर्ट शासन को भेजी थी। मगर राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने केवल चेतावनी देकर जिला समन्वयक को छोड़ दिया।
विज्ञापन

डीएम वैभव श्रीवास्तव ने 29 अगस्त को बीएसए कार्यालय परिसर में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया ने गोहनिया स्थित कस्तूरबा स्कूल में छापा मारा था। इस दौरान कई बड़ी अनियमितताएं सामने आईं थीं। छात्राओं के लिए आया सामान उन्हें न देकर अलमारियों में बंद पाया गया था। सामान की खरीद में भारी घपला सामने आया था।
इस मामले में डीएम नेे बीएसए देवेंद्र स्वरूप को जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) मनीष श्रीवास्तव और वार्डेन कहकशां की सेवाएं समाप्त करने और दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। डीएम ने शासन को जिला समन्वयक और वार्डेन की सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति के साथ रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। इधर, परियोजना निदेशालय के डायरेक्टर विजय किरण आंनद ने जिला समन्यवयक को अभयदान देते हुए महज कड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक ने जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) को कड़ी चेतावनी दी है। इसका पत्र भी प्राप्त हो चुका है। वार्डेन के खिलाफ कार्रवाई जिलास्तर पर होनी है, लेकिन अभी की नहीं गई है। - शिवेंद्र वर्मा, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें