पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में शनिवार को जनपद स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीसलपुर के जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज, आरडीएसएस इंटर व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अलावा सी एण्ड जे इंटर कॉलेज कलीनगर के छात्राओं ने प्रतिभाग किया। फ्री स्टाइल सीनियर वर्ग अंडर 19 अजमल खां पहले, मो. रेहान दूसरे व अनिल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 17 में मो. फरदीन ने पहला, फईम ने दूसरा व तौसीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 में फरदीन ने पहला, नेहाल शर्मा ने दूसरा व विश्वास कश्यप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सौ मीटर बैक स्ट्रोक में अंडर 19 में रजनीश कुमार, अंडर 17 में फरदीन व अंडर 14 में मुनीश कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मो. अफजल, मनोज दुबे, नरेंद्र नाथ शुक्ला, प्रवीन कुमार समेत शिक्षक मौजूद रहे। ब्यूरो