फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुलनगर: शारदा नदी ने आबादी को बख्शा, खेतों पर कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी अब गांव राहुलनगर के समीप कृषि भूमि का तेजी से कटान कर रही है। कृषि भूमि के नदी में समाने से किसानों में अफरातफरी है।
विज्ञापन

गांव राहुलनगर की आबादी के समीप एक पखवाड़ा तक भूकटान कर लोगों में अफरातफरी मचाने वाली शारदा नदी का रुख बदलने से गांव के लोगों ने तो राहत महसूस की है, लेकिन नदी गांव के समीप तेजी से कृषि भूमि का कटान कर रही है। दो दिन में करीब 25 एकड़ कृषि भूमि नदी में समा गई है। इसके आलावा हरीपुर के जंगल का कुछ हिस्सा नदी की चपेट में आने से जंगल के विशाल वृक्ष नदी में बह गए हैं। कृषि भूमि के नदी में समाने से किसानों में अफरातफरी है। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने बताया कि नदी के भूकटान से हुए नुकसान का सर्वे शुरू करा दिया गया है। ताकि नुकसान पर पीड़ितों को मुआवजा दिलवाया जा सके। उन्होंने बताया कि नदी अब राहुलनगर में आबादी की ओर भूकटान नहीं कर रही है। गांव से कुछ दूरी पर कृषि भूमि का कटान कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें