फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला में लगी आग से छह पशु जलकर मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद (पीलीभीत)। अजीतडांडी गांव में एक किसान की पशुशाला में आग लगने से छह पशुओं की जलकर मौत हो गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग मच्छर भगाने के लिए सुलगाए गए कूड़े से निकली चिंगारी से लगी।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतडांडी निवासी किसान ईश्वरी प्रसाद ने शनिवार रात पशुशाला में मच्छर भगाने के लिए धुआं किया था। रविवार तड़के करीब तीन बजे उनकी आंख खुली तो पशुशाला से आग की लपटें निकल रही थीं। उनके शोर मचाने पर गांव वाले जमा हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल टीम टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। मगर इससे पहले पशुशाला में बंधे छह पशुओं की जलकर मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें