फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा का जलस्तर बढ़ने से बचाव कार्य थमा, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर शनिवार को फिर बढ़ गया। इससे बचाव कार्य बंद हो गए। जलस्तर अधिक बढ़ने की आशंका पर बाढ़ और पानी कम होने पर भूकटान की आशंका से ग्रामीण दहशत में हैं। गांव खिरकिया बरगदिया, बंगाली कॉलोनी के लोगों को भी शारदा से खतरा सता रहा है। ग्रामीणों ने विधायक को पत्र देकर ठोकरों का निर्माण कराने की मांग की है। इस पर विधायक बाबूराम पासवान ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। जिसमें पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए क्षेत्र को बचाने की मांग की है।
विज्ञापन

शारदा नदी में का जलस्तर कम होने से नदी शनिवार सुबह तक गांव और गांव के पूर्व भूकटान कर रही थी। शनिवार अपराह्न को फिर जलस्तर बढ़ गया। नदी के किनारों तक पानी आने पर चल रहा बचाव कार्य रोक दिया गया। जलस्तर बढ़ने से भूकटान रुक गया। विधायक को पत्र सौंपने वालों में विवेक सिंह चौहान, रोजी सिंह, झगरू, किशनलाल, संजय सिंह, रामचंद्र आदि थे।
विधायक बाबूराम पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर राहुलनगर में हो रहे भूकटान की जानकारी दी गई है। पत्र में कहा गया कि नदी अब तक एक हजार एकड़ ग्राम समाज और साठ एकड़ कृषि भूमि तथा पंद्रह घरों को निशाना बना चुकी है। नदी ने चंदिया हजारा, खिरकिया बरगदिया को चपेट में लेना शुरू कर दिया है। कटान इतनी तेज हो रहा है कि बचाव कार्य नदी में समा रहे है। विधायक ने इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष को भी पत्र भेजा है। इसमें सीओ क्राइम ब्रांच की तैनाती कराने, पूरनपुर ब्लॉक से गांव मुजफ्फरनगर पांच किलोमीटर मार्ग का निर्माण कराने, धर्मापुर रेलवे स्टेशन से गांव बंजभरिया तक सड़क निर्माण कराने, चंदुइया कालोनी से अभयपुर माधौपुर सड़क निर्माण कराने, राजकीय इंटर कॉलेज गभिया सहराई और राजकीय स्कूल बंदूभूड़ में शिक्षकों की तैनाती कराने, पूरनपुर में फायर स्टेशन की स्थापना कराने की मांग की है।
विज्ञापन


शारदा नदी का जलस्तर शनिवार को बढ़ गया। वनबसा बैराज से शारदा नदी में शनिवार को अस्सी हजार क्यूसेक पानी पास हुआ है। नदी के किनारों तक पानी पहुंचने से बचाव कार्य रुक गया है। नदी में पानी बढ़ने और कम होने पर पूरी नजर रखी जा रही है। पानी कम होते ही बचाव कार्य फिर तेजी से शुरू करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- चंद्रभानु सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें