फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी भवन निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शासन की सख्ती और जिला प्रशासन के सख्त दावे खोखले साबित होते दिख रहे। गांव सैमर गौंटिया में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने पर ग्रामीणों ने सचिव और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद काम रोक दिया गया।
विज्ञापन

बच्चों को बेहतर सुविधा गांव के नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र पर मिले। इसको लेकर सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण पर करोड़ों रुपये बहा रही है, लेकिन कमीशनखोरी के चक्कर में ठेकेदार से लेकर सचिव व प्रधान सभी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे। मामला ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत जिरौनिया सैैमर गौंटिया का है। सात लाख की लागत से बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्र में हर स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है। ग्रामीण कमला देवी, विजयपाल, गेंदनलाल, छोटेलाल, अशोक कुमार आदि ने शनिवार दोपहर उक्त के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि बुनियाद और दीवारों की बाउंड्री पर घटिया पीली ईंट लगाई जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार का कहना है कि मानक के अनुरूप निर्माण कार्य में सामग्री का उपयोग नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें