फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसरा आवास पाकर खुशी से झूम उठे लाभार्थी परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आसरा योजना के अंतर्गत लॉटरी प्रक्रिया से अधिकारियों ने आवासों का आवंटन किया। आवासों के आवंटन प्रक्रिया में 121 गरीब एवं आवासहीन लाभार्थियों को आशियाने की सौगात दी गई। कलीनगर में आवंटन प्रक्रिया का शुभारंभ पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने किया और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए घर को स्वयं प्रयोग में लाने की बात कही।
विज्ञापन

पीओ डूडा अनामिका सक्सेना ने बताया कि आसरा योजना के अंतर्गत जिला नगरीय अभिकरण के निर्देशन में कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सवर्जसेज उप्र जल निगम द्वारा जनपद की कलीनगर तहसील में गरीब एवं आवासहीन लोगों के लिए 216 मकान तैयार किए गए हैं। करीब 35 वर्ग मीटर में निर्मित मकान के निर्माण में साढे़ तीन लाख रुपये की लागत आई है। इन मकानों के आवंटन के लिए पिछले दिनों सूची तैयार की गई थी। जिसमें माया देवी, भगवानदास, शमीम, नसरुद्द्ीन, सुशीला समेत 121 लाभार्थी पात्र मिले। आयोजित कार्यक्रम में उक्त सभी को आसरा योजना के प्रमाण पत्र सौंपे गए। लाभार्थी प्रमाणपत्र पाकर बेहद खुश नजर आए। बता दें आसरा योजना के तहत आवास में एक कमरा, किचन, बाथरूम और टॉयलेट बना हुआ है। इधर, विधायक ने कहा कि सरकार ने देश की जनता से जो वादे किये हैं उन्हें पूरा किया जा रहा है देश के हर नागरिक को उसकी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की प्राथमिकता में है, हमारा प्रयास है समाज के निचले तबके के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्य किया जा सके उसकी कड़ी में एक प्रयास ये भी है। इस मौके पर एसडीएम हरीओम शर्मा, शहर मिशन प्रबंधक मो. मोहसिन, अंशुल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें