फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान सहायक के ट्रांसफर को लेकर सीडीओ और एआर कोऑपरेटिव में मतभेद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रधान सहायक के ट्रांसफर को लेकर सीडीओ और एआर कोऑपरेटिव के बीच मतभेद पैदा हो गए हैं। सीडीओ ने प्रधान सहायक का ट्रांसफर पूरनपुर करने के साथ ही उन्हें रिलीव करने का आदेश जारी कर दिया है। इधर, एआर कोऑपरेटिव ने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए ट्रांसफर निरस्त करने की मांग कर दी है। इसी वजह से दोनों अफसरों के बीच मतभेद की स्थिति बन गई है। विभाग के कुछ कर्मचारियों ने अफसरों पर वर्षों से एक ही जगह जमे चहेते लिपिकों का ट्रांसफर साठगांठ के चलते न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मामला विकास विभाग स्थित एआर कोऑपरेटिव के सहकारिता अनुभाग में तैनात प्रधान सहायक शैलेंद्र प्रकाश से जुड़ा है। पांच सितंबर को सीडीओ रमेशचंद्र पांडेय ने प्रधान सहायक का पूरनपुर ट्रांसफर कर तत्काल प्रभाव से एआर कोऑपरेटिव वीर विक्रम सिंह को उन्हें रिलीव करने के निर्देश दिए थे, लेकिन एआर कोऑपरेटिव ने चार पदों के सापेक्ष मात्र एक प्रधान सहायक होने और उसका तबादला हो जाने से धान खरीद का कार्य प्रभावित होने का हवाला देेकर रिलीव करने से मना कर दिया। साथ ही सीडीओ को पत्र भेजकर तबादला आदेश निरस्त करने का अनुरोध किया। सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पूरनपुर में पद रिक्त होने के कारण प्रधान सहायक का ट्रांसफर किया गया है।

अफसरों की मंशा पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल
विकास भवन के कुछ कर्मचारियों ने अफसरों की दोहरी नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप लगाया कि राजनीतिक हस्तक्षेप पर प्रधान सहायक जो महज डेढ़ वर्ष से सहकारिता विभाग में है, का सीडीओ ने ट्रांसफर कर दिया है, जबकि विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, डीआरडीए समेत कई विभागों में आठ से दस साल से जमे कई लिपिक साठगांठ कर अफसरों के रहमोकरम से एक ही पटल पर जमे हैं। उनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें