फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोषागार कर्मचारियों ने बांधी काली पट्टी, किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोषागार कर्मचारी संघ के आह्वान पर गुरुवार को कोषागार कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारियों ने तीन से पांच बजे तक कंधे पर काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने कहा कि उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ की ओर से तीन दिसंबर, 2004 को एक निर्णय पारित किया गया था। इसमें सचिवालय के लेखा संवर्ग के समान कोषागार कर्मचारियों को वेतनमान दिया गया था। कोषागार कर्मचारियों की नियमावली अब भी लंबित है। संघ के मंत्री राजेंद्र कुमार ने कहा कि यदि शासन उनकी मांगों को नहीं मानेगा तो 14 सितंबर तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। 16 सितंबर को कोषागार निदेशालय लखनऊ पर एक दिवसीय धरना और फिर 17 से 19 सितंबर तक तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 20 को केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगे के आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। महामंत्री हेमंत कुमार ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने से कोषागार कर्मियों में आक्रोश है। कोषागार कर्मचारी संघ की तरफ से अंतिम दिन गेट मीटिंग के बाद मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें