फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिचड़ी में छिपकली निकलने से दो भाइयों की बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। खिचड़ी में छिपकली निकलने से गांव धर्मापुर निवासी दयाराम और उसके भाई की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में दोनों को सीएचसी लाया गया। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर दोनों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मापुर निवासी दयाराम और उसके भाई खुशीराम की मंगलवार रात दस बजे अचानक हालत बिगड़ गई। सीएचसी पहुंचे दयाराम ने बताया कि मंगलवार शाम उनके घर खिचड़ी बनी थी। खिचड़ी बनाते समय उसमें छिपकली गिर गई। इसकी जानकारी तब हुई जब शाम को दोनों भाई खिचड़ी खा रहे थे। दयाराम की थाली में परोसी गई खिचड़ी में छिपकली निकली। कुछ देर बाद दोनों भाइयों की तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टियां शुरू हो गई। इसके बाद परिजन सीएचसी ले गए। सीएचसी के डॉ. सहसपाल सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों को उल्टियां आ रहीं थीं। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें