फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दरों में वृद्धि पर किसान खफा, भाकियू ने की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। राष्ट्रीय आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की पंचायत सदर तहसील में आयोजित की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में आयोजित पंचायत में भाकियू जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक साल के अंदर बिजली की रिकार्ड तोड़ बृद्धि करदी है। दो वर्षों में किसानों की फसलें धान, गेहूं, गन्ना, आदि के दाम उस अनुपात में नहीं बढ़ रहे हैं। जिस अनुपात में किसानों की उत्पादन लागत बढ़ रहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों का हित देखते हुए ग्रामीणों क्षेत्रों में निजी नलकूपों की दरों में की गई वृद्धि को वापस लेकर बिजली की दरों में कमी की जाए। अन्य सात राज्यों की तर्ज पर प्रदेश के किसानों को निशुल्क बिजली दी जाए। किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान होने तक बिजली विभाग द्वारा किसानों के ऊपर की गई आरसी और बिजली चोरी की रिपोर्ट पर तत्काल रोक कर कार्रवाई की जाए। इसके बाद 16 सूत्रीय ज्ञापन जिसमें बड़ी बिजली दरों को वापस करने, गन्ना बकाया भुगतान होने तक आरसी और अन्य कार्रवाई पर रोक, शुगर मिले चालू होने से पूर्व ही कलेंडर जारी करने, प्रदेश में मोटर एक्ट में संशोधन करने, चकबंदी कार्यों में पारदर्शिता बरतें, समेत मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल वर्मा, कोषाध्यक्ष बूटा सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश गंगवार, लुकमान्य सिंह, राजू गंगवार, सूरजपाल, हर प्रसाद, दिनेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें