फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज से लापता कार चालक का शव सिद्ध बाबा के जंगल में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (पीलीभीत)। बरेली के नवाबगंज से लापता कार चालक नरेश चंद्र दुबे का शव सिद्ध बाबा के जंगल में पड़ा मिला। हत्या आरोपियों की शिकायत पर बरेली से आई पुलिस टीम ने सोमवार को शव बरामद किया। चार सितंबर को आरोपियों ने कार किराए पर ले जाने के बहाने चालक नरेश का अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बिजौरिया निवासी 45 वर्षीय नरेश चंद्र ने करीब डेढ़ साल पूर्व ईको कार खरीदी थी, जिसे वह खुद ही किराए पर चलाते थे। चार सितंबर को सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के राजीव कॉलोनी निवासी शिवम पुत्र राजेंद्र सक्सेना नवाबगंज पहुंचा। उसने कलीनगर जाने के बहाने कार किराए पर बुक की और अकेले बैठकर पीलीभीत तक गया। यहां से उसने अपने साथी शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर बिंदिया निवासी अरविंद पुत्र रामपाल गंगवार को कार में बैठा लिया। इसके बाद कार में बैठकर कलीनगर जाने के लिए माधोटांडा रोड पर गए। आरोपियों ने चलती कार में लूटने के इरादे से चालक नरेश चंद्र को चाकू दिखाकर धमकाया। नरेश ने खुद को बचाने के लिए कार सिद्धबाबा के जंगल की ओर मोड़ दी। जंगल में नरेश का दोनों आरोपियों से संघर्ष हुआ। आरोपियों ने लाठी से पीटकर नरेश की हत्या कर दी और कार लूटकर फरार हो गए थे। उधर, नरेश के घर न लौटने पर परिजन ने बरेली के नवाबगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। नवाबगंज पुलिस ने छानबीन के दौरान दोनों आरोपियों को दबोच लिया। लूटी गई कार कार भी गाजियाबाद से बरामद कर ली।
सोमवार को नवाबगंज पुलिस हत्या आरोपियों को साथ लेकर पुलिस सिद्ध बाबा के जंगल में पहुंची। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर गजरौला नरेश चंद्र भी पहुंच गए। घटनास्थल माधोटांडा क्षेत्र में होने से वहां की पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

नवाबगंज से अपहृत कार चालक का शव माधोटांडा थाना क्षेत्र के सिद्ध बाबा के जंगल में मिला है। इस मामले में नवाबगंज थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नवाबगंज थाने भज दी जाएगी।
विज्ञापन

- नरेश कश्यप, इंस्पेक्टर गजरौला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें