फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे लगे कंटीले तारों में उतरा करंट लगने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बारिश के दौरान कचहरी तिराहे के पास टनकपुर हाईवे किनारे लगे कंटीले तारों में उतरे करंट की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सेमर वाली गौटिया गांव निवासी 50 वर्षीय मदनलाल सोमवार सुबह किसी काम से न्यूरिया जा रहे थे। इसी दौरान वह शहर में कचहरी तिराहे पर खड़े होकर सवारी का इंतजार करने लगे। तभी अचानक बारिश होने लगी। वह बारिश से बचने के लिए रोड किनारे जगह तलाशने लगे। उसी दौरान उनका हाथ हाईवे किनारे लगे कंटीले तारों से छू गया। बारिश में कंटीले तारों करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आकर मदनलाल छटपटाने लगे थे और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी मौके पर पहुंच गए और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि हादसे का पता लगने पर पुलिस भेज दी गई थी। कंटीले तारों में करंट उतरने की वजह तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें