फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में मिली 7.80 क्विंटल पॉलिथीन जब्त, जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला प्रशासन के निर्देश पर ईओ के नेतृत्व में नगर पालिका टीम ने छापामारी कर शहर के एक गोदाम से 7.80 क्विंटल पॉलिथीन बरामद कर ली। गोदाम स्वामी से 15 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

पिछले साल 15 जुलाई को प्रदेश में पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन पॉलिथीन का चलन बंद नहीं हुआ। सात जून को सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पूनिया के नेतृत्व में शहर में छापामारी के दौरान मात्र तीन दुकानों पर करीब 295 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त कर 38 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया था। इसके बाद 26 अगस्त को ईओ निशा मिश्रा ने पांच दुकानों पर छापामारी कर डेढ़ किलो पॉलिथीन जब्त करने के साथ दुकानदारों से 15,200 रुपये जुर्माना वसूला था। इसके बाद अभियान फिर ठंडा पड़ गया। इधर, अभियान को ठंडा पड़ता देख धंधेबाजों ने पुन: पॉलिथीन की बिक्री शुरू कर दी गई।
इधर, जिला प्रशासन के निर्देश पर ईओ निशा मिश्रा के नेतृत्व मेें टीम ने स्टेशन रोड स्थित एक कारोबारी के गोदाम में छापामारी की। छापे के दौरान के दौरान सात क्विंटल 80 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। इस बीच व्यापार मंडल के कुछ पदाधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने अधिक जुर्माना न वसूलने की बात कही। जिसके बाद संबंधित व्यापारी से 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। उधर, नौगवा चौराहे पर शुक्रवार सुबह साइकिल से पॉलिथीन की बिक्री कर रहे एक युवक को धर दबोचा। उसके पास से मिली 10 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर ली गई। टीम में प्रभारी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आबिद अली, अमर किशोर, नासिर, ताराचंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें