फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने डाक से भेजा विधायक को स्पष्टीकरण, संपत्ति प्रभारी की बताई गलती

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर पालिका परिषद की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों की सूची में विधायक रामसरन वर्मा का नाम शामिल होने का मामला शांत नहीं हो रहा है। ईओ ने शुक्रवार को विधायक को डाक से अपना स्पष्टीकरण भेज दिया है। इसमें फिर कहा गया है कि सूची में विधायक का नाम संपत्ति प्रभारी की गलती से शामिल हो गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद नाम सूची से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद प्रशासन ने एक सप्ताह पूर्व नगर के विभिन्न इलाकों में स्थित पालिका के बेेशकीमती भूखंडों पर अवैध कब्जा कर भवन बनाने वाले 320 कब्जेदारों की सूची जारी की थी। यह सूची समाचार पत्रों में भी प्रकाशित कराई गई थी। इसमें भाजपा विधायक रामसरन वर्मा का नाम शामिल होने से भूचाल आ गया था। विधायक ने उसी दिन फोन पर ईओ वंदना शर्मा से कड़ी नाराजगी जताई और नोटिस देकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा। ईओ ने इस मामले में नगर पालिका परिषद के संपत्ति प्रभारी जकील खां की गलती बताते हुए विधायक को संतुुष्ट करने का काफी प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं माने। हालांकि पालिका प्रशासन ने अगले दिन समाचार पत्रों में संशोधित सूची प्रकाशित करा दी। ईओ ने नगर पालिका परिषद के संपत्ति प्रभारी जकील खां का जवाब तलब भी किया था। जकील ने शुक्रवार सुबह ईओ को स्पष्टीकरण दिया। इसमें कहा कि सूची में विधायक का नाम गलती से शामिल हो गया था। उसके बाद ईओ ने विधायक को डाक से अपना स्पष्टीकरण भेज दिया। ईओ ने फिर कहा है कि सूची में विधायक का नाम गलती से शामिल हो गया था। ईओ ने एसडीएम सौरभ दुबे को भी फोन पर मामले की जानकारी दे दी है।
भाजपा विधायक रामसरन वर्मा को शुक्रवार को डाक से स्पष्टीकरण भेजकर स्पष्ट कर दिया गया है कि अवैध कब्जेदारों की सूची में उनका नाम गलती से शामिल हो गया था। उसका सुधार भी कर लिया गया है। - वंदना शर्मा, ईओ नगर पालिका परिषद बीसलपुर
विज्ञापन

ईओ का स्पष्टीकरण मुझे अभी प्राप्त नहीं हुआ है। स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद इस मामले में की जाने वाली अग्रिम कार्रर्वाई तय की जाएगी। - रामसरन वर्मा भाजपा विधायक बीसलपुर
अवैध कब्जेदारों की जिस सूची में भाजपा विधायक रामसरन वर्मा का नाम शामिल हो गया है, वह नगर पालिका परिषद ने बनाई थी। इस मामले से प्रशासन का कोई सरोकार नहीं है। ईओ ने मुझे इस संबंध में कोई लिखित जानकारी भी नहीं दी है।
विज्ञापन

- सौरभ दुबे, एसडीएम बीसलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें