फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे बुखार आए तो तत्काल अस्पताल ले जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा के तहत शहर में कई विभागों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्कूली बच्चों ने नारों के माध्यम से संक्रामक बीमारी से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल और डीडीओ योगेंद्र पाठक ने गांधी स्टेडियम से रैली का रवाना कर संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा शुरू किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाला अभियान है। इसे बेहद गंभीरता से लेने की जरूरत है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। एसीएमओ डॉ. अश्वनी गुप्ता ने कहा कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य विभाग के साथ ही 10 विभागों द्वारा मिलकर किया जा रहा है। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दिमागी बुखार व साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। यदि कोई बच्चा बुखार से पीड़ित मिलेगा तो उसे तत्काल निकटतम सरकारी अस्पताल पहुंचाएंगी। रैली गांधी स्टेडियम से विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला अस्पताल पहुंचकर समाप्त हुई। रैली का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को संचारी रोग एवं मच्छर जनित रोगों के प्रति जागरूक करना था। जिले में जैपेनीज इंसेफ्लाइटिस, एक्यूट इन्सेफ्लाईटिस सिंड्रोम/ दिमागी बुखार, वेक्टर जनित संचारी रोगों से बचाव व रोगों पर नियंत्रण का अभियान प्रारंभ हो गया। एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने कहा कि सभी लोग अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखें। गंदगी से दूर रहें, स्वच्छ पेयजल का सेवन करें। डॉ. वीबी राम ने कहा कि बच्चों सहित परिवार के किसी भी सदस्य को बुखार आने पर नजदीक के सरकारी अस्पताल पर इलाज जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें