फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में अब कायम होगा अमन चैन, लहराएगा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। केंद्र सरकार ने सोमवार को राष्ट्रपति के आदेश से जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 हटा दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर अलग केंद्र शासित प्रदेश बनेगा। लद्दाख को भी अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा। इसे लेकर अमर उजाला ने सभी धर्म के लोगों, बुद्धिजीवियों और वकीलों से उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो गंगा जमुनी तहजीब वाले इस जिले में सभी ने एक स्वर में केंद्र सरकार के निर्णय को सराहनीय कदम बताया। कहा- एक देश में एक ही झंडा रहेगा और दहशतगर्दी भी समाप्त होगी।
विज्ञापन


कश्मीर तो पूरी तरह बर्बाद हो ही चुका है। केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर देशहित में सबसे बड़ा कार्य किया है। कम से कम अब देश में अब अमन चैन कायम होगा। -जीएस बिंद्रा, अशोक कॉलोनी

देश में एक झंडा-एक संविधान होगा तो देश तरक्की करेगा ही, साथ अब जम्मू कश्मीर का भी विकास होगा। वहां की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है, उसमें अब बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। - राजकिशोर, रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने बढ़िया काम किया है। सभी के हितों को ध्यान में रखा है। गंगा जमुनी वाले इस जिले में जैसा माहौल है अब जम्मू कश्मीर में भी वैसा ही माहौल देखने को मिलेगा।
- आबिद शम्सी, व्यापारी

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से पूरे देश में अमन चैन कायम होगा। सभी धर्र्मों के लोग एक साथ मिलजुल कर रह सकेंगे। देश की एकता अखंडता के लिए जरूरी भी है कि लोग एकजुट होकर रहें।
- फादर विवियन फर्नांडिस, प्रधानाचार्य, सेंट एलायसियस कॉलेज

केंद्र सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है। समान नागरिक संहिता लागू होगी। पूरे भारत में एक ही कानून होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि जम्मू कश्मीर में फिर माहौल बनेगा जो कई वर्ष पहले था।
- अमित मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष, सेंट्रल बार एसोसिएशन

देशवासी लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाया जाए। केंद्र सरकार ने इस दिशा में जो निर्णय किया है। वह सराहनीय है। इससे अब जम्मू कश्मीर का भी विकास हो सकेगा।
- बाबूराम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष, संयुक्त बार एसोसिएशन

अनुच्छेद 370 की वजह से ही कश्मीर में आरटीआई और सीएजी जैसे कानून लागू नहीं होते थे। अब देश का कोई भी नागरिक कश्मीर में संपत्ति की खरीद फरोख्त कर सकेगा।
- महेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष, संयुक्त बार एसोसिएशन

केंद्र सरकार का अच्छा फैसला है। एक देश में दो-दो झंडे थे अब एक ही झंडे के नीचे पूरा भारत रहेगा। आतंकवाद पर भी लगाम लगेगी। मेरे हिसाब से अनुच्छेद 370 हटाना वाजिब है।
- सैयद मोहम्मद ऊरूज, कानूनविद

जनाधार खिसकने के डर से चुप्पी साधे रहे सपाई और कांग्रेसी
केेंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर जब राजनीतिक पार्टियों के जिलाध्यक्षों की प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया गया तो सपा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुप्पी साधे रहे। कई बार फोन करने के बाद सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने जब काल रिसीव की तो बोले- पार्टी की ओर से कोई गाइड लाइन जारी नहीं की गई है। जब गाइड लाइन मिलेगी तभी इस मुद्दे पर कुछ बोलेंगे। इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा भी दस मिनट में कॉल बैक करने की बात कहकर नदारद हो गए। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि इसे पास हो जाने दीजिए, इसके बाद प्रतिक्रिया दी जाएगी। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने भारतीय संविधान के दायरे में रहकर कदम उठाया है तो यह निर्णय सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें