फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में ओवरब्रिज पर संभलकर गुजरें, अंधेरे में हो न जाएं हादसे का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यदि आप रात को ओवरब्रिज से गुजरते हैं तो बेहद सावधान रहें। अंधेरे में आप हादसे का शिकार हो सकते हैं। क्योंकि रात को ओवरब्रिज पर लगी लाइटें नहीं जलती हैं। ओवरब्रिज पर पहले कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन अफसरों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन

शहर के नौगवां क्षेत्र में ट्रैफिक अधिक रहता है, वाहनों के अधिक दबाव से जाम की स्थिति भी बन जाती थी। शहरवासियों की समस्या को ध्यान में रखकर सपा सरकार में ओवरब्रिज को मंजूरी देकर इसका निर्माण कराया गया था। राहगीरों की सुरक्षा के लिए ओवरब्रिज पर लाइटें लगाई गई थी। शुरुआत में तो शहरवासियों को लाइटें जलती दिखाई दी, लेकिन पिछले कई महीनों से लाइटें बंद पड़ी हैं। हाईवे से जुड़ा होने के चलते बीसलपुर, पूरनपुर और बरेली जाने वाले वाहन चालक ओवरब्रिज से होकर अधिक गुजरते हैं। लाइटें खराब होने से रात के समय हादसों का खतरा बना रहता है। ओवरब्रिज व इसके आसपास क्षेत्र में आए दिन हादसे भी होते रहते है। सप्ताह भर पूर्व ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी।

निर्माण कार्य होने के बाद ओवरब्रिज की देखरेख नगरपालिका के अधीन कर दी गई है। ओवरब्रिज पर जो भी लाइटें खराब हैं। बजट मिलते ही सभी को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विमला जायसवाल, चेयरमैन, नगर पालिका, पीलीभीत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें