शहर में अहले सुन्नत मौलाना मोहम्मद हशमत अली खां के 57वें उर्से हशमती व साबिक (पूर्व) मुफ्ती ए शहर मौलाना मुफ्ती मोहम्मद मुशाहिद रजा खां के 18वेें उर्से मुशाहिदी का बृहस्पतिवार को आगाज हो गया। पहले दिन परचम कुशाई की रस्म अदा की गई।
शहर के आस्तान-ए-हशमतिया व मुशाहिदिया में उर्से हशमती व उर्से मुशाहिदी का शानो शौकत से आगाज किया गया। सज्जादानशीन मौलाना मोहम्मद जरताब रजा खां हशमती ने उर्स का आगाज परचम कुशाई से किया। इस दौरान अकीदतमंदों ने बंदूकों से फायरिंग कर सलामी दी। उर्स में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अंजुमन गुलामाने गौस तंजीम ने संभाली। उर्स में जायरीनों के लिए लंगर आदि की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर जफर शम्सी, अच्छन मियां, कौसर खां, सय्यद वकार अली, अमीर खां, रहवरनूर खां, इज्जत अली, मुजीब रजा, मौलाना मुफ्ती बुरहान रजा खां, सय्यद असद अली, मौलाना मुफ्ती मासूम रजा खां, मौलाना इदरीस रजा खां, हाफिज इसरार अहमद, अकील अहमद, मोअज्जम रजा खां समेत तमाम मुरीदीन मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी इज्जत अली ने बताया कि चार दिसंबर बाद नमाजे इशा आल इंडिया तरही मुशायरा होगा।