पीलीभीत। बारिश ने पालिका की तलीझाड़ सफाई का दावों को खोल दिया। दो घंटे हुई बारिश ने शहर की सभी प्रमुख सड़कों को जलमग्न कर दिया।
हर साल की तरह ही इस बार भी बारिश से पहले शहर के नालों की तलीझाड़ सफाई के दावे किए गए। मगर अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह दावे सिर्फ कागजी ही रह गए। आलम यह है कि शहर के अधिकांश नालों की सफाई ही अभी तक नहीं की जा सकी है। इससे शहर के प्रमुख मार्गों के अलावा गली मोहल्लों में जलभराव की समस्या बरकरार रही। शहर के छतरी चौराहे से बाजार जाने वाले मार्ग, अग्रवाल सभा को जाने वाली सड़क, चूडी वाली गली, अशोक कॉलोनी, मोहल्ला खुशीमल समेत तमाम जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। दो घंटे तक हुई बारिश के बाद करीब तीन घंटे के बाद शहर का पानी निकल सका। इसके बाद शहर के सड़कों पर निकलना शुरू हुआ।
अंजान राहगीरों के लिए मुसीबत बना जलभराव
जिले के तमाम जगहों के लोग विभिन्न कामों से शहर में आते हैं। सड़कों पर जलभराव होने की वजह से उन्हें अंदाजा नहीं लग पाता है। ऐसे में कई लोग इसमें गिर जाते हैं। बुधवार को स्टेशन रोड पर एक बाइक सवार दंपती भी गिर गए थे।
बीसलपुर। बुधवार को सुबह लगभग एक घंटे तक हुई जोरदार बारिश से मौसम काफी खुशगवार हो गया। बारिश से नगर में डाकखाना रोड, सब्जी मंडी रोड, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद, मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी, ब्लॉक परिसर, डायट परिसर आदि स्थानों पर जलभराव हो गया था, यातायात प्रभावित रहा। काफी देर बाद जब सड़कों पर भरा पानी नालों में बह गया, तब कहीं जाकर उधर का यातायात सुचारू हुआ। बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को लाभ पहुंचा है।
शहर की सड़क पर स्वमिंग पूल जैसा एहसास: मानसून की पहली बारिश ने शहर में जल निकासी के दावों की प