फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजली गिरने से किशोर समेत दो की मौत, तीन झुलसे

Thu, 27 Jun 2024 06:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की इंमरजेंसी के बाहर बैठे ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत/घुंघचाई। जिले में बारिश के बीच बुधवार सुबह बिजली गिरने से किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र में हुई घटना में गांव खजुरहा निवासी अर्जुन (17) पुत्र खूबचंद बुधवार सुबह गांव के बाहर स्थित खेत पर फसल देखने के लिए गया था। परिवार के ही विपन, धर्मेंद्र और जितेंद्र भी उसके साथ गए थे। खेत पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही बारिश तेज हो गई।
भीगने से बचने के लिए सभी लोग पास के ही बाग में पहुंचे। इस दौरान अचानक बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आकर अर्जुन मौके पर बेसुध होकर गिर गया। जबकि साथ में मौजूद अन्य भी बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर स्थिति होने पर विपिन, धर्मेंद्र और जितेंद्र को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है। जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर झुलसे युवकों की स्थिति को परखने के लिए राजस्व कर्मियों को रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। दूसरी घटना घुंघचाई में हुई। यहां बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे गांव मटेहना ताल्लुके घुंघचाई निवासी सरवन कुमार (50) अचेत हो गए। परिजन कुछ देर तक उन्हें रेत में दबाए रहे। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
एसडीएम राजेंद्र कुमार शुक्ला ने सीएचसी पहुंचकर उनके परिजनों से घटना की जानकारी की। घुंघचाई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। सरवन के पुत्र राहुल ने बताया कि उसके पिता बुधवार सुबह आठ बजे गांव दंदौल कॉलोनी निवासी एक किसान के खेत में मजदूरी पर धान की रोपाई करने गए थे। रोपाई करते समय बिजली गिर गई। जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए थे।
मजदूर को कुछ देर रेत में भी दबाकर रखा। मृतक तीन भाइयों में मझले थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्री और एक पुत्र भी शामिल है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी की गई है। नियमानुसार मुआवजे की प्रक्रिया पर अमल किया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज की इंमरजेंसी के बाहर बैठे ग्रामीण।संवाद

मेडिकल कॉलेज की इंमरजेंसी के बाहर बैठे ग्रामीण।संवाद

मेडिकल कॉलेज की इंमरजेंसी के बाहर बैठे ग्रामीण।संवाद

मेडिकल कॉलेज की इंमरजेंसी के बाहर बैठे ग्रामीण।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें