पीलीभीत। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह का शासन ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक के पद पर सीतापुर में तबादला किया है। उनके स्थान पर बिजनौर के उपजिलाधिकारी विजय वर्धन तोमर को यहां का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
बता दें कि मौजूदा सिटी मजिस्ट्रेट यहां पर जुलाई 2023 में आए थे। अवैध कॉलोनी को लेकर उनकी ओर से हो रही कार्रवाई भी तबादला का कारण माना जा रहा है। संवाद