फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर विधायक ने सुना किसानों का दर्द

Mon, 10 Apr 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 दो दिन पूर्व दो गांवों में करीब 200 बीघा फसल जलने की सूचना मिलने पर शहर विधायक संजय गंगवार ने प्रशासनिक टीम के साथ गांव पहुंचकर पीड़ित किसानों से मुलाकात की। उन्हें अपने स्तर से प्रत्येक पीड़ित को 1100 रुपये का खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए दिए। साथ ही मौके पर मौजूद एसडीएम ने पीड़ितों की सूची बनवाकर प्रशासन से हर संभव सहायता दिलवाने का भरोसा दिलाया। रविवार को बगवा और डांग गांव में अचानक लगी आग में कई किसानों की दो सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई थी। सूचना मिलने पर शहर विधायक संजय गंगवार सोमवार सुबह प्रशासनिक टीम के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लेने के बाद बगवा गांव में चौपाल लगा पीड़ित किसानों से बातचीत की। प्रशासनिक टीम ने मौके पर 11 लोगों को चिह्नित किया। जिन्हें संजय गंगवार ने अपने स्तर से एक हजार रुपये की सहायता और कोटेदार से सभी को 50 किग्रा गेहूं सहायता के रूप में दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों की शिकायतों को भी सुना। गांव के लोगों ने बताया कि अग्निकांड में दोनों गांवों के 23 किसानों का नुकसान हुआ है। विधायक के साथ मौके पर एसडीएम अमरिया पुष्पा देवरार भी राजस्व टीम के साथ मौजूद रहीं। राजस्व टीम ने विधायक को दी रिपोर्ट में बगवा के 11 और डांग के दो किसानों का नुकसान बताया है। मौके पर 23 किसानों ने अपने नुकसान की बात कही थी। इस पर लेखपाल ने बकाया की जांच जारी होने की बात कही। इसके अलावा ग्रामीणों की शिकायत सुनने के दौरान अमरिया क्षेत्र की एक महिला ने विधायक को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसके साथ आठ अप्रैल को छेड़छाड़ की गई, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इस पर विधायक ने अमरिया एसओ को मामले की जांच करा कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें