फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और महिला होमगार्ड ने सिपाही पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। महिला होमगार्ड से दुष्कर्म करने के आरोप में फंसे सिपाही सत्यवीर की मुश्किल कम होती दिखाई नहीं दे रही है। एक दिन पूर्व ही होमगार्ड की ओर से कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई थी। अब एक अन्य महिला होमगार्ड ने भी प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को दी है। इस पर भी कानूनी कार्रवाई होना तय है। फिलहाल सिपाही शिकंजा कसता देख भाग गया है।
विज्ञापन

शहर की एक महिला होमगार्ड की ओर से एसपी के आदेश पर शुक्रवार को कोतवाली में सिपाही सिकंदराबाद (बुलंदशहर) के गांव मुरादाबाद निवासी सत्यजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें पीड़िता ने बताया था कि वर्ष 2008 में शहर के एक थाने में तैनाती के दौरान सिपाही ने उसको प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद मंदिर में ले जाकर शादी का नाटक किया। गर्भवती होने पर उससे मारपीट कर गर्भपात कराने का प्रयास किया। मंदिर में की गई शादी से भी मुकर गया था। इस मामले में अभी पुलिस छानबीन शुरू नहीं कर सकी थी कि सिपाही सत्यवीर के खिलाफ एक और महिला होमगार्ड ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में दूसरी महिला होमगार्ड ने बताया कि साल 2008 में उसकी मुलाकात सुनगढ़ी थाने में तैनाती के दौरान सिपाही से हुई थी। उसने प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए। फिर मुकर गया और धमकाना शुरू कर दिया। एसपी ने सीओ मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शिकंजा कसा तो भाग गया सिपाही
महिला होमगार्ड की शिकायत के बाद एसपी ने सिपाही सत्यवीर को बीते दिनों निलंबित कर दिया था। उसके खिलाफ एक दिन पूर्व रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई और एक अन्य शिकायत भी सामने आई। इस पर भी उस पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। ऐसे में अधिकारियों के शिकंजा कसते ही खुद को फंसता देख सिपाही भाग गया है।
विज्ञापन

सिपाही के खिलाफ एक होमगार्ड की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। दूसरी होमगार्ड की तहरीर पर सीओ सिटी को जांच दी गई है। जांच कर उस पर भी नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें