फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल तरीके से आज 250 और कल 242 ग्राम प्रधान लेंगे शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का कोरम पूरा होने के बाद मंगलवार और बुधवार को वर्चुअल तरीके से शपथ दिलाई जाएगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं है। हालांकि इस शपथ ग्रहण समारोह से 228 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान वंचित रह जाएंगे। शपथ ग्रहण तीन पाली में होगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव जनपद की 720 ग्राम पंचायतों में हुआ था। चुनाव संपन्न होने के बाद अब 492 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा हो गया। कोरोना संक्रमण के चलते नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को अभी तक शपथ नहीं दिलाई गई थी। अब शासन के निर्देश के बाद प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह 25 और 26 मई को कराने की तैयारी की है। शपथ वर्चुअल तरीके से तीन पाली में दिलाई जाएगी। इसमें सुबह दस बजे, दोपहर 12 बजे और दो बजे सचिव अलग-अलग न्याय पंचायतों में शपथ दिलाने के लिए मौजूद रहेंगे। तकनीकी खराबी को लेकर शाम चार बजे का अतिरिक्त समय रखा गया है। इसके लिए प्रशासन ने अधिकारियों को नामित कर दिया है। पहले दिन 250 ग्राम प्रधानों और सदस्यों को नामित अधिकारी वर्चुअल तरीके से शपथ दिलाएं। दूसरे 242 प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि कोरम पूरा न होने के कारण 228 नवनिर्चाचित ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण समारोह से वंचित रहेंगे।
ऐसे दिलाई जाएगी शपथ
कोरोना संक्रमण को लेकर नामित अधिकारी मुख्यालय से ऑनलाइन शपथ ग्राम प्रधानों को दिलाए गए। इसके लिए एक न्याय पंचायत से तीन ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में तीनों ग्राम पंचायत के प्रधान और सदस्य मौजूद रहेंगे। इसके बाद मुख्यालय से नामित अधिकारी वहां मौजूद सचिव को ऑनलाइन होने के लिए मोबाइल पर लिंग भेजेंगे। इससे सचिव वर्चुअल शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में जुड़कर वहां मौजूद प्रधान और सचिवों को नामित अधिकारी द्वारा शपथ दिला सकेंगे।
विज्ञापन

492 ग्राम पंचायतों को कोरम पूरा हो गया है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को नामित अधिकारी वर्चुअल तरीके से शपथ दिलाएंगे। पहले दिन 250 और दूसरे दिन 242 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं है।- प्रमोद कुमार यादव, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें