फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10918 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज करेंगे मतदाता

विज्ञापन
पूरनपुर में मतदान कराने को रवाना होते कर्मचारी। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत/ पूरनपुर। पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। जिले भर के 904 मतदान केंद्र पर 2056 बूथों पर 10918 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे। इसी के बाद उनकी किस्मत मतपेटियों में कैद होगी और फिर किसके सर जीत का ताज सजेगा और किसे हार मिलेगी, दो मई को होने वाली मतगणना में सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

जिले भर में ग्राम प्रधान के 720, ग्राम पंचायत सदस्य के 8881, बीडीसी के 845 और जिला पंचायत सदस्य के 34 पद हैं। इन सभी पर चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी लंबे समय से मतदाता को अपने पक्ष में करने के लिए सेवा भाव में जुटे हुए थे। सुख-दुख में घर-घर काम आ रहे थे। चुनावी रण में कूदने के बाद कई दिनों तक प्रचार प्रसार चला। अब मतदान की बारी है। जिले भर में जिला पंचायत सदस्य पद पर 510, ग्राम प्रधान के लिए 3955, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 3571 और बीडीसी के लिए 2884 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। इन सभी की किस्मत आज मतदाता तय करेंगे।
14 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 1292 ग्राम पंचायत सदस्य हो चुके हैं निर्विरोध
पूरनपुर प्रधान पद के लिए 1774 लोगों ने नामांकन कराया था। जांच में चार नामांकन निरस्त कर दिए गए। 546 ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1033 लोगों ने अपना नामांकन कराया था। जांच में नौ नामांकन निरस्त कर दिए गए। 87 लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। 14 का निर्विरोध होना तय हुआ। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 3083 लोगों ने नामांकन कराया था। जांच में 51 लोगों के नामांकन खारिज कर दिए गए। 57 ने अपना नामांकन वापस ले लिया। 1292 का निर्विरोध होना तय हो गया।
विज्ञापन

वार्ड सात में सर्वाधिक प्रत्याशी, 344 पद रह गए रिक्त
पूरनपुर जिला पंचायत के वार्ड संख्या एक में सात, दो में 15, तीन में 20, चार में 16, पांच में 15, छह में 13, सात में 28, आठ में छह, नौ में 16, 10 में 17 और वार्ड 11 में 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। प्रधान और जिला पंचायत के सभी पदों पर चुनाव होगा। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद पर आए दोनों नामांकन जांच में निरस्त होने पर क्षेत्र पंचायत के एक और ग्राम पंचायत सदस्य के 343 पदों के रिक्त रहने पर दोबारा चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें