फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: नामांकन के लिए प्रत्याशी तलाश रहे शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। चुनाव मैदान में कूदने की तैयारी कर चुके प्रत्याशी अब जीत के लिए तमाम तरह के जतन करने में जुटे हैं। मंगलवार से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया में शुभ मुहूर्त तलाशा जा रहा है। इसे लेकर कई प्रत्याशी ज्योतिषाचार्यों के चक्कर लगा रहे हैं। प्रत्याशी कुंडली दिखाकर नामांकन को किस नक्षत्र, घड़ी में किया जाए, इसका तालमेल बैठाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक सहित पूरे जिले में नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। 15 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 14 अप्रैल को अवकाश के चलते नामांकन पत्र जमा नहीं होंगे। ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के नामांकन ब्लॉक मुख्यालय पर जबकि जिला पंचायत सदस्य के नामांकन जिला मुख्यालय पर जमा होंगे। प्रशासन ने नामांकन पत्र जमा करने की तैयारी सोमवार शाम तक पूरी कर ली। ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम प्रधान पद के 189, क्षेत्र पंचायत के 274 और ग्राम पंचायत सदस्य के 2413 पदों पर करीब साढ़े चार हजार नामांकन होने की उम्मीद अधिकारी जता रहे हैं।
इधर, चुनाव मैदान में जीत पाने की खातिर प्रत्याशी ज्योतिषाचार्यों की परिक्रमा करने में जुटे हैं। नामांकन किस समय कराया जाए, जिससे जीत हासिल हो सके, इसके लिए कई प्रत्याशी कुंडली दिखाकर शुभ मुहूर्त का पता लगाने में लगे हैं। ग्रह नक्षत्रों को जीत के लिए अनुकूल बनाने की कवायद जारी है।
विज्ञापन

पंडित रमेश चंद्र पांडेय का कहना है कि पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही दावेदारों ने संपर्क करना शुरू कर दिया था। कुछ कुंडली मिलवाकर नामांकन और जीत के योग की जानकारी कर रहे है। वैसे तो ग्रह, नक्षत्र के आदि के अनुसार ही जीत, हार तय होती है। चुनाव में एक सीट के लिए कई प्रत्याशी मैदान में होते हैं। मगर जीत नसीब के अनुसार ही मिलती है। मंगलवार को अश्वनी नक्षत्र, अमृत योग है। चंद्रमा मेष राशि में है। दिन मंगलवार है। नवरात्र का पहला दिन है। ऐसे में मंगलवार को नामांकन कराना अधिकतर लोगों के लिए शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें