फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची के नाम पर शुरू हुई वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पंचायत चुनाव में नोड्यूज प्रमाण पत्र में मनमानी वसूली के बाद अब मतदाता सूची बिक्री के नाम पर वसूली शुरू कर दी गई। सोमवार को सूची की बिक्री शुरू होने पर डेढ़ सौ रुपये से लेकर ढाई सौ रुपये में सूची की बिक्री की गई।
विज्ञापन

नामांकन फॉर्म के साथ प्रत्याशी को मतदाता सूची का वह पृष्ठ लगाना होता है। जिसमें उसका नाम हो। इसके अलावा मतदाता सूची में कौन-कौन नाम है और उनके वोट कैसे हासिल होंगे के चुनावी गणित में प्रत्याशियों के लिए मतदाता सूची अहम होती है। अब तक मतदाता सूची न मिलने से नामांकन कराने वाले मतदाता सूची के लिए भटक रहे थे। सोमवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में मतदाता सूची की बिक्री शुरू की गई। क्षेत्र पंचायत के नोड्यूज प्रमाण पत्र में वसूली की शिकायत मिलने के बाद नोड्यूज प्रमाण पत्र जारी करना बंद कर दिया गया। मगर जिला पंचायत के नोड्यूज प्रमाण पत्र के नाम पर पांच सौ रुपये लिए जा रहे हैं। सोमवार को मतदाता सूची की शुरू हुई बिक्री में भी अवैध वसूली शुरू कर दी गई। मतदाता सूची के नाम पर डेढ़, दो सौ रुपये से लेकर पांच सौ रुपये प्रति ग्राम पंचायत की मतदाता सूची पर वसूली की गई। ग्राम पंचायत फत्तेपुर के मतदाता सूची खरीदने वाले रामऔतार ने बताया कि 11 पेज की सूची 100 रुपये में मिली है। महादेव के माधौराम ने बताया कि 14 पेज की सूची दो सौ रुपये में दी गई। गांव सोंधा के वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 16 पेज की सूची के पहले पांच सौ रुपये बताए गए। बाद में 120 रुपये की सूची मिली है। गांव जमुनिया जगतपुर निवासी बलिहार सिंह ने बताया कि 26 पेज की मतदाता सूची बमुश्किल 150 रुपये में दी गई। मतदाता सूची पर हो रही अवैध वसूली पर चुनाव लड़ने वालों में रोष है।
खंड विकास अधिकारी सुनील जायसवाल ने बताया कि मतदाता सूची का मूल्य दो रुपये पन्ना है। अगर मतदाता सूची पर वसूली की कोशिश हुई तब संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें