फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूका स्पॉट देख अभिभूत हुए मुख्यमंत्री

Sun, 12 Nov 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
cm - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
व्यवस्थाएं और बेहतर करने के दिए निर्देश 
विज्ञापन

टाइगर सफारी व रेस्क्यू सेंटर पर भी दिखाई दिलचस्पी 
टाइगर रिजर्व में बने प्रमुख पिकनिक स्थल चूका स्पॉट पर किसी मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा था। मुख्यमंत्री ने यहां की प्राकृतिक वादियों का लुत्फ लेने के साथ ही लंच में चोखाबाटी का भी आनंद लिया। चूका स्पॉट पर 40 मिनट रुके। मुख्यमंत्री यहां की सुंदरता से अभिभूत दिखे। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश भी वनाधिकारियों को दिए। 
विज्ञापन

पीलीभीत के जंगलों को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलने से कई साल पूर्व महोफ रेंज में चूका ईको पर्यटन केंद्र बनाया गया था। धीरे-धीरे इसकी व्यवस्थाएं बेहतर होती गई और आज यह टाइगर रिजर्व का सबसे प्रमुख केंद्र है। प्रतिवर्ष यहां हजारों की संख्या में सैलानी आते हैं, लेकिन किसी भी मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा था। रविवार को दोपहर 3.10 बजे मुख्यमंत्री के काफिले ने चूका स्पॉट में प्रवेश किया और करीब 4.00 बजे वह चूका से बाहर आ गए। इस दौरान उन्होंने चूका में बनी विभिन्न हटों को देखा। शारदा डैम में बनी वाटर हट पर खड़े होकर उन्होंने डैम का नजारा देखा। इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त करने की बात कही। इस पर मुख्य वन संरक्षक अरविंद गुप्ता ने उन्हें बताया कि वन क्षेत्र में पहले से ही पॉलीथिन प्रतिबंधित है। इस दौरान उन्होंने ईको विकास समिति द्वारा संचालित कैंटीन में बने भोजन का आनंद लिया जिसमें दाल चावल के अलावा चोखाबाटी भी उन्हें खूब भाई। खाने के दौरान हुई चर्चा में मुख्यमंत्री ने जिले में प्रस्तावित टाइगर सफारी और रेस्क्यू सेंटर के बारे में जानकारी की। वन संरक्षक वीके सिंह ने उन्हें बताया कि दोनों के प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं। इनमें कुछ संशोधन कर पुन: प्रस्ताव मांगें गए हैं, जो जल्द भेज दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने टाइगर रिजर्व की व्यवस्थाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें