फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसाई समाज ने मनाया पुण्य बृहस्पतिवार

Fri, 03 Apr 2015 12:26 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड फ्राई डे के उपलक्ष्य में कैथोलिक समाज के लागों ने पुण्य बृहस्पतिवार (मोंटी थर्सडे) श्रद्धापूर्वक मनाया।
विज्ञापन

शहर के सेंट एलॉयसियस चर्च में गुरुवार देर शाम प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। पल्ली पुरोहित पायस मैनेजिज ने 12 लोगों के पैर धोकर प्रभु येसु द्वारा स्थापित परंपरा का निर्वहन किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पुण्य बृहस्पतिवार एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। बाइबल के अनुसार येसु ने अपने आपको क्र्रूसित किए जाने से पूर्व अपने शिष्यों के साथ अंतिम भोजन किया था। इसी दौरान उन्होंने अपने 12 शिष्यों के पैर धोकर इस बात का संदेश दिया था कि वह गुरु न होकर एक दास की तरह सेवा करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कहा कि मनुष्य को विनम्र होकर सेवा करनी चाहिए। पैर धोने के प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्होंने परम प्रसाद की स्थापना की थी। जिसे गिरिजाघरों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। इस दौरान पल्ली ब्रदर आईवन, सिस्टर मैरी, एलसी, अनीता, डेसी, जार्ज, शालिनी, डैमियन, सालोमन, मोहित, आकांक्षा, डौली, रोहित, राम्बिन, मदनलाल, मन्नु, प्रदीप, मगनून, राजेश, थामस बी लाल, अनिल आदि मौजूद रहे।
आज रखेंगे उपवास
पल्ली पुराहित ने बताया कि शुक्रवार को ईसाई समाज के लोग उपवास रखेंगे। सायं तीन बजे क्रूस यात्रा निकाली जाएगी और बाद में विशेष प्रार्थना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें