पीलीभीत में आयोजित समारोह में क्षितिज सक्सेना को सम्मानित करते अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के
पीलीभीत। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से सुपरस्टार सिंगर सीजन तीन में द्वितीय स्थान पर रहे क्षितिज सक्सेना को बुधवार को एक समारोह में सम्मानित किया गया।
परमठ मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षितिज को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पीएन सक्सेना व उनकी पत्नी डॉ. ममता सक्सेना ने किया। इस दौरान क्षितिज ने गीत गाकर समा बांध दिया।
इस अवसर पर पूर्वी सक्सेना, संजीव सक्सेना, डॉ. भरत कंचन, डॉ. पी एन सक्सेना, संजीव पाराशरी आदि ने भी मधुर गीत सुनाए। कार्यक्रम का संचालन अमित सक्सेना ने किया। इस मौके पर संरक्षक विनय कुमार सक्सेना, करुणा शंकर सक्सेना, रामजी नाथ, संजय सक्सेना, विपिन सक्सेना आदि मौजूद रहे।