फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद  घर में लकड़ी का हो रहा चिरान पकड़ा 

विज्ञापन
बंद घर में लकड़ी का हो रहा चिरान पकड़ा
विज्ञापन
पुलिस के साथ वन विभाग की टीम ने गांव सिरसा निवासी फर्नीचर व्यापारी आदिल के बंद घर में छापा मारकर जंगल से काटकर लाई गई साल की लकड़ी का चिरान होते पकड़ लिया। भनक पर लकड़ी का चिरान कर रहे आरोपी और आदिल मौके से भाग गए। टीम ने साल की लकड़ी के 11 बोटे बरामद किए हैं। माला रेंजर विनीत श्रीवास्तव ने सामाजिक वानिकी और पुलिस की टीम के साथ सूचना पर गांव सिरसा निवासी आदिल के घर छापा मारा। आदिल के घर के मुख्यगेट पर बाहर से ताला पड़ा था। घर के अंदर साल की लकड़ी का चिरान किया जा रहा था। भारी-भारी लकड़ी के लट्ठों को चिरान के लिए अड्डों पर चढ़ाया गया था। भनक लगने पर फर्नीचर व्यापारी और चिरान कर रहे लोग दीवार फांदकर भागने में सफल हो गए। सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल ने बताया कि घर के अंदर से साल की लकड़ी के 11 बोटे और अन्य लकड़ी और लकड़ी चिरान के उपकरण बरामद किए गए है। उन्होंने बताया कि लकड़ी सिरसा और दियूरिया के जंगल से काटकर लाई गई थी। पूरे मामले की जांच की जा  रही है। फर्नीचर व्यापारी आदिल और चिरान करने वालों के खिलाफ केस काटा जाएगा। मौके से भागे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर चालान किया जाएगा। टीम में डिप्टी रेंजर अय्यूब हसन, कपिल कुमार आदि थे। 
विज्ञापन

लकड़ी पकडने पर बना लिया जाता बिल
पूरनपुर। सांठगांठ के चलते साल की लकड़ी का अवैध व्यापार क्षेत्र में धड्ल्ले से हो रहा है। चारों ओर साल के जंगल हैं। लकड़ी माफिया जंगलों से अवैध साल के पेड़ कटवाकर खेल कर मोटी रकम कमा रहे हैं। माफियाओं की लकड़ी व्यापारियों से भी सांठगांठ है। जंगल से काटकर लाई गई लकड़ी पकड़े जाने पर लकड़ी व्यापारियों से बिल बनवाकर खेल होता है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें