फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ्ट टूटने से एक सप्ताह बंद रहेगी चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। सॉफ्ट टूटने से किसान सहकारी चीनी मिल एक सप्ताह के लिए बंद रहेगी। इससे किसान काफी परेशान हैं। चीनी मिल के मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे कारखाने की सॉफ्ट अचानक टूट गई। इससे मिल में गन्ने की पेराई का काम बंद हो गया।
विज्ञापन

गाजियाबाद की एक प्राइवेट फैक्ट्री को नई सॉफ्ट तैयार करने का आर्डर दिया जाएगा। उसके आने के बाद ही मिल में गन्ने की पेराई शुरू होगी। इसमें कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। चीनी मिल के जीएम ने बताया कि मिल के केनयार्ड में गन्ना लेकर आए किसानों को वापस जाने को कह दिया गया है। सभी केंद्रों पर गन्ने की तौल बंद करा दी गई। किसानों जारी होने वाले गन्ना इंडेंट पर रोक लगा दी गई है।
बता दें कि चीनी मिल की मशीनरी में आए दिन कोई न कोई तकनीकी खराबी आती रहती है, इससे पेराई कार्य बंद हो जाता है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। तमाम किसानों का कहना है कि चीनी मिल अधिकारी आए दिन होने वाली तकनीकी खराबी रोकने के प्रति गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

चीनी मिल की मशीनरी पुरानी हो चुकी है। इसलिए इनमें तकनीकी खराबी आना स्वाभाविक है। दिक्कत आते ही मरम्मत कराने का प्रयास किया जाता है। तकनीकी खराबी को जल्द ठीक करा दिया जाएगा। -एसडी सिंह, जीएम, चीनी मिल
पूरनपुर चीनी मिल में पेराई बंद करने का दूसरा नोटिस चस्पा
पूरनपुर। शत प्रतिशत गन्ना सप्लाई का इंडेंट जारी करने के बाद चीनी मिल की ओर से बंद करने का दूसरा नोटिस चस्पा कर दिया गया है। नोटिस में चीनी मिल रविवार के बाद बंद करने की सूचना दी गई है। मिल का पेराई सत्र बंद करने के लिए तीन नोटिस जारी होते है। पहला नोटिस 10 अप्रैल को जारी किया गया था। दूसरा नोटिस अब जारी किया गया है। तीसरा और अंतिम नोटिस पेराई सत्र बंद होने के बाद चस्पा किया जाता है। जीएम वीपी पांडेय ने बताया कि किसानों का गन्ना एकत्र किया जा रहा है, ताकि किसी किसान का गन्ना सप्लाई होने से न रह जाए। इकट्ठा गन्ना पेरने के बाद मिल का पेराई सत्र 14 अप्रैल को किसी भी समय बंद किया जा सकता है। संवाद
घटतौली में सीसीओ और दो लिपिकों से स्पष्टीकरण तलब
पूरनपुर। चीनी मिल में पकड़ी गई घटतौली में जीएम ने मुख्य गन्ना अधिकारी एके भट्ट के अलावा तौल लिपिक बालकराम और रामबहारे मिश्रा से स्पष्टीकरण तलब किया है। जवाब मिलने के बाद अगली कार्रवाई होगी।
विधायक बाबूराम पासवान ने नौ अप्रैल को अफसरों के साथ चीनी मिल पहुंचकर गन्ने की घटतौली पकड़ी थी। इसमें मिल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना और सात हजार रुपये सत्यापन शुल्क भी वसूला गया था। घटतौली के मामले में चीनी मिल जीएम ने भी गंभीरता से लिया। उन्होंने बताया कि सीसीओ एके भट्ट और दोनों कांटों पर ड्यूटी पर तैनात तौल लिपिकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। दोनों से जवाब मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें