फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्र शुरू मगर पेराई दिसंबर में

Sat, 29 Nov 2014 07:01 PM IST
पीलीभ्ाीत/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
दी किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ की औपचारिकता शुक्रवार को पूरी कर ली गई। जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने फीता काटकर और पटला पूजन कर शुभारंभ कराया। हालांकि चीनी मिल पेराई के लिए अभी तैयार नहीं है।
विज्ञापन

इससे चीनी मिल दिसंबर माह के पहले सप्ताह में ही विधिवत पेराई शुरू कर सकेगी। मिल से अभी गन्ना सप्लाई का इंडेंट भी जारी नहीं हुआ है। अफसरों के दबाव पर चीनी मिल पेराई को तैयार न होने के बावजूद शुक्रवार को पेराई सत्र शुभारंभ की औपचारिकता पूरी कर ली गई। गुरुवार को रखे गए श्री अखंड रामायण पाठ का शुक्र्रवार को सुबह समापन हुआ। यज्ञ मेें अफसरों, नेताओें और कर्र्मचारियों ने आहुतियां दी।
जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने बैलगाड़ी गेट का फीता काटकर, बैलगाड़ी स्वामी गांव पिपरिया दुलई निवासी भोजे और उसके बैलों को तिलक कर गन्ना का वजन किया। इसमें डीएम को भी आना था लेकिन शुभारंभ की औपचारिकता के कारण वह नहीं पहुंचे। 0000 इनकी रही मौजूदगी समारोह में चीनी मिल के जीएम ब्रजपाल सिंह, उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह, सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन श्रीकांत सिंह, गन्ना परिषद के चेयरमैन लक्ष्मीकांत भारद्वाज, एससीडीआई सुनील कुमार शुक्ला, समिति सचिव देव सिंह राना, मुख्य अभियंता राजेश कुमार, चीफ कैमिस्ट एनके बाजपेयी, सीसीओ आरपी दीक्षित, बहादुर सिंह, नूर मोहम्मद, समिति संचालक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानी, स्वदेश सिंह यादव, रामदयाल, डॉ. तेज बहादुर सिंह तेजू, अनिल शुक्ला, संजीव पांडेय, रमेश मिश्रा, मुन्ना दीक्षित आदि थे।
विज्ञापन

मिल चालू होते गुलजार हुआ बाजार बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होते ही मिल गेट के सामने का बाजार गुलजार हो गया है। चीनी मिल का पेराई सत्र खत्म होते ही मिल गेट के सामने स्थित बाजार की रौनक कम हो जाती है और पेराई सत्र शुरू होते ही रौनक लौट आती है। मिल का नया पेराई सत्र 26 नवंबर से शुरू हो चुका है, इसलिए मिल गेट के सामने स्थित बाजार की रौनक भी लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें