राष्ट्रीय लोकदल ने गन्ना मिलें
चालू न होने और पिछला भुगतान न होने पर प्रदेश सरकार की आलोचना की है।
विरोध प्रदर्शन कर रालोद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन
छह सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
जिलाध्यक्ष आरिफ हजरत खां
के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को कलेक्ट्रेट
पहुंचा। यहां प्रदेश सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए
जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों का गन्ना पककर तैयार हो चुका है लेकिन अभी तक
चीनी मिलें चालू नहीं की गई हैं। मजबूरी में किसानों को गेहूं बोने के लिए
गन्ने की कटाई कर कोल्हू पर बेचना पड़ रहा है, जहां उन्हें काफी कम दाम
मिल रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार मिलीभगत करके चीनी
मिलों को अरबों रुपये का पैकेज दे रही है, जबकि गन्ना बकाया भुगतान के लिए
किसान भटक रहा है।
विरोध प्रदर्शन के बाद उन्होंने राज्यपाल को संबोधित छह
सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें चीनी मिलें शीघ्र चालू
कराने, गन्ने का मूल्य 350 रुपये करने, गन्ना किसानों का भुगतान कराने, मिल
न चलाने पर मिलों का अधिग्रहण करने की मांग प्रमुख है।
प्रदर्शन और
ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष असद खां, हरीराम शर्मा, दीनदयाल,
शहाना, सरदार हरि सिंह भुल्लर, सोनू मिर्जा, फाहद खां, लालता प्रसाद,
भूपराम, शमील अहमद, नासिर खां आदि थे।