बरखेड़ा मेला के दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान संवाद
- फोटो : 1
बरखेड़ा। कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में चल रहे दंगल में रोमांचक मुकाबले हुए। चिमचिम, बाबर और अजमेरी पहलवान ने कुश्ती जीती। इनको कमेटी की ओर से इनाम दिया गया।
चौथे दिन शनिवार को कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं, लेकिन कुछ मुकाबलों में पहलवानों ने दांव-पेच से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और तालियां बटोरीं। चिमचिम पहलवान और देवा पहलवान के बीच 2500 रुपये की ईनामी कुश्ती हुई। इसमें चिमचिम पहलवान विजयी रहे। बाबर दिल्ली और मुन्ना रेलवे के बीच 1100 रुपये की इनामी कुश्ती हुई। इसमें बाबर ने बाजी मारी। एक अन्य मुकाबले में अजमेरी पहलवान और तूफान झांसी के बीच कुश्ती हुई, जिसमें अजमेरी विजयी रहे। विजयी रहे सभी पहलवानों को दंगल कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कमेटी के सुबुल नूरी, मनोज सक्सेना, संतोष भारती, सुरेंद्र शर्मा और विनोद मौजूद रहे। संवाद