पीलीभीत। लॉर्ड कृष्णा स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चे श्रीराधा-कृष्ण के रूप में घर से ही सजकर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संस्थापक सीमा दीक्षित, प्रबंधक सनी दीक्षित एवं प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित ने श्रीराधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा पीएनसी से दो तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। यह दृश्य इतना भव्य था कि सभी भावविभोर हो गए। स्कूल प्रांगण श्रीराधा-कृष्ण के जयकारों से गुंज उठा। छात्रों ने गीता के उपदेश, भजन और श्रीराधा-कृष्ण संवाद प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में कक्षा पीएनसी से तृषा व अरनव पटेल प्रथम, धृति एवं प्रियांशी द्वितीय, गर्व एवं अंश गंगवार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा एनसी में शिवाय यादव एवं लावण्या प्रथम, आरव द्वितीय, कृतिका राज एवं लेखिका तृतीय स्थान पर रहींं। कक्षा एक में शिवाय शर्मा प्रथम, आध्या द्विवेदी एवं उत्कर्ष द्वितीय, श्रेयांश एवं सत्यम तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा एक के दूसरे वर्ग में निशांत एवं आलिया प्रथम, अभिज्ञान एवं तनिष्का द्वितीय, कुशाग्र तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दो में वंश शर्मा एवं तेजस प्रथम, कुणाल एवं देवेश वर्मा द्वितीय, माही एवं त्रिजल अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण एवं नरसिंह की आरती कर प्रसाद एवं पुरस्कार वितरित करके किए गए। प्रतियोगिता में आशा, रेखा, प्रिंसी, अनुराधा, सोनाली, भावना, सोनम, नंदिनी, श्वेता, पूनम, अर्चना, नमिता, विशाल, अनीता, पूजा का सहयोग रहा।