फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बच्चे जोखिम के बीच कर रहे ई-रिक्शे से सफर, जिम्मेदार बेखबर

Sun, 22 Dec 2024 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत के गौहनिया चौराहे से ई-रिक्शा पर जाते स्कूली बच्चे।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में संचालित स्कूलों में लगे वाहनों की जांच और नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई का दावा सिर्फ कागजी है। बच्चे मनमाने तरीके से ई-रिक्शा से लाए और ले जाए जा रहे हैं। ई-रिक्शा में सुरक्षा के किसी भी नियम का पालन नजर नहीं आता। चालक सीट के पास और अंदर सीट पर क्षमता से अधिक बच्चे बैठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 247 स्कूली वाहनों का ही पंजीकरण है, जबकि सड़कों पर हजारों की संख्या में वाहन बच्चों को स्कूल लाने और ले जाते दिखते हैं। कई अनफिट वाहन भी दौड़ रहे हैं। इसके अलावा ई-रिक्शों से भी बच्चों को स्कूल पहुंचाया जा रहा है। ई-रिक्शा से बच्चों को स्कूल पहुंचाने पर रोक है। ई-रिक्शा चालक भी नियमों को तोड़ रहे हैं। नियमों की अनदेखी कर हाईवे पर भी ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। शनिवार दोपहर करीब दो बजे गोहनिया चौराहे के पास एक ई-रिक्शे पर चालक ने अपने साथ तीन बच्चों को बैठा रखा था। खुद बिल्कुल लटककर वाहन चला रहा था। पीछे भी तीन-तीन बच्चे बैठे थे। अचानक से किसी वाहन का बचाव करने पर शायद एक साथ हैंडिल भी नहीं घूमता।
लाइट की जगह पर प्लास्टिक की बोरी बंधी हुई थी। वहीं गन्ना चौराहे पर ही दूसरे रिक्शे में आगे का हिस्सा काफी जर्जर था। तारों का मकड़जाल फैला था। स्टेडियम मार्ग पर जा रहे एक ई-रिक्शे में सुरक्षा के लिहाज से कोई भी एंगल नहीं लगा था। बावजूद चालक ने वहां पर बच्चों को बैठा रखा था। इसके अलावा माधोटांडा मार्ग की ओर जाने वाले मार्ग पर ई-रिक्शे में लाइट की जगह पर प्लास्टिक बोरी लगी थी। जबकि उसका शीशा गायब था।
विज्ञापन


दाएं हाथ की तरफ नहीं लगे दिखे एंगिल
प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान ई-रिक्शा चालकों को दायीं तरफ एंगल लगवाने के निर्देश दिए गए थे, जिससे सवारी बाईं साइड में ही उतरें। बावजूद यह एंगिल भी कई ई-रिक्शोें से गायब दिखे। इसके बाद भी इनका संचालन किया जा रहा है।

स्कूली वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान चलाकर इन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्कूल प्रबंधन को भी इसके लिए निर्देश दिए जाएंगे।- वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ।

पीलीभीत के गौहनिया चौराहे से ई-रिक्शा पर जाते स्कूली बच्चे।संवाद

पीलीभीत के गौहनिया चौराहे से ई-रिक्शा पर जाते स्कूली बच्चे।संवाद

पीलीभीत के गौहनिया चौराहे से ई-रिक्शा पर जाते स्कूली बच्चे।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें