फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों व युवाओं में बढ़ रही हृदय रोग संबंधी बीमारियां

Sun, 17 Jan 2016 10:57 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में बच्चों व युवाओं में बढ़ रहे हृदय संबंधी रोगों के उपचार व बचाव के तौर तरीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में शनिवार देर शाम हुई कार्यशाला में आईएमए से जुड़े तमाम डॉक्टर पहुंचे। हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रांजल अग्रवाल ने बताया कि वसा मेें लिपिड की मात्रा की वजह से हृदय संबंधी रोग बढ़ रहे हैं। अनियमित खानपान से अब यह बीमारी बच्चों व युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है। अत्याधुनिक तौर तरीकों व दवाओं के माध्यम से इन हृदय रोग संबंधी बीमारियों पर काबू किया जा सकता है।
उन्होंने इसके उपचार व निदान की विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला की अध्यक्षता डॉ. केएन तिवारी व संचालन सचिव डॉ. एसके मित्रा ने किया। इस मौके पर चेयरपरसन डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. एपी शर्मा, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. भारत कंचन, डॉ. एचसी सचान, डॉ. मधु सचान, डॉ. जेएन मिश्रा, डॉ.नीरज गुप्ता, डॉ. शैलेंद्र गंगवार, डॉ. सतीश चंद्र गंगवार, डॉ. ओजस्वी शर्मा, डॉ. अरविंद गोयल, डॉ. कुमकुम गोयल, डॉ. प्रभाकर शर्मा, डॉ. आरएच गोखले, डॉ. ज्ञानप्रकाश, डॉ. रश्मि चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें