शहर से सटे ग्राम नौगवा पकड़िया में सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने फीता काटकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया।
स्वास्थ्य
विभाग व बाल विकास विभाग के सहयोग से बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर में
सुधार लाने को जून व दिसंबर माह में विशेष बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू
किया गया है। बुधवार को ग्राम नौगवा पकड़िया में पोषण माह के तहत कैंप
लगाया गया। कैंप का सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
सीएमओ
डॉ. ओम चौहान ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई। इस दौरान उन्होंने
कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए एक वर्ष से
पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की दूसरी से नौंवी खुराक तक आच्छादित
करना है। लोग विटामिन ए और आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को अपने आहार में
शामिल करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
इस मौके पर जिला
कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी, डीएमसी यूनीसेफ
फैजान खां, डीटीओ डॉ. राजेश भट्ट, डीएमओ डॉ. पंकज जैन, डॉ. टीएन राय बीएमसी
रीना, विकास आदि मौजूद रहे।