घुंघचाई। पिकअप से टकराकर बालक की मौत होने पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव सिमरिया ताल्लुका अजीतपुर बिल्हा में एक मेडिकल स्टोर पर 20 जुलाई को दवा आपूर्ति करने एक पिकअप आई थी। इस दौरान गांव निवासी विजयपाल का बेटा तीन वर्षीय शिवांश घर के दरवाजे पर खेल रहा था। खेलते हुए वह पिकअप की चपेट में आ गया। परिजनों समेत ग्रामीणों ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाकर वाहन का घेराव किया। पुलिस ने चालक सतीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है। संवाद